बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रहीं अभिनेत्री तस्वीरें और वीडियो से भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अपने माता पिता के तलाक लेने के बाद अपना पूरा वक्त अपनी मां अमृता के साथ बिताया। आज भी वो अपनी मां के बेहद करीब हैं। हालांकि अपने पिता सैफ अली खान से भी उन्हें बेहद लगाव हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी साल पुराना है, जिसमें सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ केबीसी के सेट पर पहुंची थीं। इस वीडियो में सारा अली खान काफी अलग लग रही हैं और उन्होंने पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सैफ अली खान अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हैं और सवालों का जवाब दे रहे हैं।