सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों में सारा की अब तक सिर्फ यही चार फिल्में रिलीज हुई हैं। इस दरम्यान उनकी ‘कुली नंबर वन’, ‘अतरंगी रे’ और ‘गैसलाइट’ जैसी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं और दर्शकों ने इस फिल्मों को भी खास पसंद नहीं किया। अब उनकी एक और फिल्म ‘ऐ वतन, मेरे वतन’ के भी ओटीटी रिलीज की कतार में लगी होने से सारा अली खान का भविष्य बहुत उज्ज्वल नहीं दिख रहा है। हालांकि, बीच बीच में उनके कभी ‘आशिकी 3’ तो कभी ‘भूल भुलैया 3’ में काम करने की सूचनाएं लीक होती रही हैं। लेकिन, उनके पास अगले साल ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसमें कहानी की धुरी उनके किरदार के चारों तरफ घूमती हो।