फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का हिस्सा बनीं निम्रत-सारा अली खान, इस दिन शुरू होगी मूवी की शूटिंग

Wed, 24 May 2023 10:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, निम्रत कौर, सारा अली खान - फोटो : Social media
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने करियर में इंडस्ट्री की लगभग सभी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। ताजा खबर यह है कि वह निम्रत कौर और सारा अली खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं, वह तीनों साथ में एक फिल्म में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और निम्रत, दिनेश विजान की अगली प्रोडक्शन 'स्काई फोर्स' में खिलाड़ी कुमार के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक पीरियड एरियल ड्रामा है, जिसमें अक्षय एक आईएएफ फाइटर पायलट की भूमिका में हैं, जबकि सारा और निम्रत की भूमिकाओं को अभी गुप्त रखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे और दोनों महिलाओं का अक्षय के साथ कोई रोमांटिक ट्रैक होगा या नहीं, फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है। संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म के अगले महीने फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

Harman Baweja: 15 साल बाद प्रियंका संग रिश्ते की खबरों पर हरमन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे उड़ती हैं अफवाहें

 
विज्ञापन

3 of 5
निम्रत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अक्षय कुमार, अभिनेत्री सारा और निम्रत के साथ काम कर चुके हैं। दरअसल, निम्रत ने साल 2016 में आई फिल्म एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई थी। वहीं, सारा अली खान ने साल 2021 में आई फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार की पत्नी और बेटी की दोहरी भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेता धनुष भी थे।

Bloody Daddy: इस दिन आएगा ब्लडी डैडी का ट्रेलर, शाहिद ने सोशल मीडिया पर बताई तारीख

 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
बात करें अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह आखिरी बार फिल्म 'सेल्फी' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करने में विफल रही। अभिनेता अगली बार अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मिया छोटे मियां' में दिखाई देंगे। वह टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और अन्य के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, अभिनेता के पास पाइप लाइन में 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक भी है, जिसमें वह राधिका मदान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे, यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है।

Chidiakhana: रवि किशन बोले, क्रिकेट के साथ अन्य खेलों पर भी ध्यान देना जरूरी, जगह जगह हो स्टेडियम का निर्माण

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं बात करें अभिनेत्री सारा अली खान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आएंगी, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' भी है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। रोमांटिक ड्रामा में अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

The Kerala Story: द केरल स्टोरी पर बैन को कंगना ने बताया असंवैधानिक, बोलीं- प्रतिबंध लगाना सही नहीं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें