फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इंटरनेट पर छाया सपना चौधरी का दुल्हन वाला लुक, फैंस देखते रह गए खूबसूरती

Thu, 13 May 2021 05:12 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @ritssapnachoudhary

मशहूर हरियाणवी डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सितारे शादी के बाद भी इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सपना के लटके-झटके हरियाणा ही नहीं बल्कि देश भर में पसंद किए जाते हैं। साथ ही फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में इनका नया गाना ‘घाघरा’ रिलीज हुआ है, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा ‘घुंघरू टूट जावेगा’, ‘म्हारा बनना’ और ‘टोक लाग जाए’ जैसे वीडियोज खूब देखे गए। वहीं, सपना खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary

दुल्हन के अवतार में सपना चौधरी सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। उन्होंने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहन रखा है। नारंगी रंग में भारी काम वाला उनका लहंगा अभिनेत्री को काफी क्लासी लुक दे रहा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि स्टेज पर परफॉर्मेंस देने वालीं सपना के स्टाइल में काफी बदलाव आया है। उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से ग्रूम किया है।

विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary

उनके आउटफिट और मेकअप पर नजर डालें तो सपना चौधरी ने भारी लहंगे के साथ हल्का मेकअप किया है। उनकी लिपस्टिक का रंग भी हल्का रखा गया है और आंखों में लाइट कलर का आईशैडो इस्तेमाल किया गया है। कानों में बड़े-बड़े झुमके, मांग में टीका, माथे पर हरी बिंदिया और भर हाथ मैचिंग चूड़ियां उनके लुक को कंपलीट कर रही हैं।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary

सपना चौधरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा ‘चिंता कल आने वाली परेशानियों को दूर नहीं कर सकती है बल्कि आज की शांति छीन लेती है।’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटों में सपना का लुक वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तीन गाने रिलीज हुए हैं 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा'। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें