फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: मां बनने के बाद धमाकेदार अंदाज में स्टेज पर लौटीं सपना चौधरी, डांस से सोशल मीडिया पर लगाई आग

Fri, 19 Feb 2021 01:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लेने वाली सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सपना हरियाणवी डांसर और गायिका हैं जिनके शानदार मू्व्स के लाखों दीवाने हैं। सपना का एक स्टेज शो देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हाल ही में सपना का एक स्टेज डांस वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने स्टेज शो का वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में बताया कि ये पिछली रात के प्रोग्राम का वीडियो है। इस वीडियो में सपना धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं सपना का डांस देखकर फैंस भी झूमते नजर आ रहे हैं। 


विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary
सपना की बाकी तस्वीरों और वीडियो की तरह ये वी़डियो भी सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि सपना मां बनने के बाद पहली बार स्टेज पर नजर आईं। फैंस को सपना का देसी डांस काफी पसंद आता है ऐसे में फैंस बेसब्री से उनके स्टेज पर लौटने का इंतजार कर रहे थे।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Sapna Choudhary Instagram
अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली सपना चौधरी को उनके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। वक्त के साथ-साथ सपना चौधरी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और आज उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हैं कि उनकी एक झलक पाने को लोग बेकाबू हो जाते हैं। हालांकि सपना का नाम कई बार विवादों में भी आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
बता दें कि सपना छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। पिछले साल जनवरी में उन्होंने हरियाणवी सिंगर कंपोजर राइटर प्रोड्यूसर वीर साहू से कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि उनकी शादी की खबर उनके बेटे के जन्म के बाद ही लोगों के सामने आई। बाद में सपना के परिवार की तरफ से बताया गया कि वीर के फूफा जी के निधन के कारण सपना और वीर अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं कर पाए थे। 2017 में सपना चौधरी ने गूगल द्वारा जारी टॉप एंटरटेनर की लिस्ट में तीसरी जगह बनाई थी। सपना ने इस लिस्ट में विद्या वॉक्स और दिशा पाटनी जैसी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें