सपना चौधरी, वीर साहू
- फोटो : अमर उजाला
कौन हैं वीर साहू
वीर साहू एक गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी अभिनेता हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था, इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। साल 2016 में आए उनके म्यूजिक वीडियो ठाडी बॉडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट और आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी।