फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी ने नए गाने ‘मस्त मलंग’ पर जमकर लगाए ठुमके, डांस मूव्स पर दिल हार बैठे फैंस

Sat, 08 Oct 2022 07:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा की मशहूस डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने शानदार डांस मूव्स और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। अपनी दिलकश अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सपना आए दिन किसी ना किसी वजह चर्चा रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Social media

हरियाणा की मशहूस डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने शानदार डांस मूव्स और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। अपनी दिलकश अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सपना आए दिन किसी ना किसी वजह चर्चा रहती हैं। इसी क्रम में  हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

विज्ञापन

2 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Social media

सामने आए इस वीडियो में सपना अपने नए गाने पर डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो को देख लग रहा है कि सपना किसी क्लब में इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। डांस कर रही सपना को देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं। ढेर सारे लोगों के बीच सपना गाना गाते हुए नाच रही हैं। काले रंग के सूट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपनी शानदार स्माइल से एक्ट्रेस ने सभी को घायल कर दिया है। 

Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार

विज्ञापन

3 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Social media

अभिनेत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने सपना ने कैप्शन में लिखा, बैक-टू-बैक गाने….मस्त मलंग अब रिलीज हो चुका है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री के डांस और उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

Filmy Wrap: आदिपुरुष पर भड़के रामायण के ‘राम’ और सामने आया हाउसफुल 5 से जुड़ा अपडेट, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

 

विज्ञापन

4 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Social media

सपना चौधरी अपने डांस और गानों के अलावा विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पर धोखाघड़ी का मामला भी दर्ज हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। बाद में एक्ट्रेस में इस मामले में खुद सरेंडर किया था, हालांकि, बाद में उन्हें इस शर्त पर गिरफ्तारी वारंट खत्म कर दिया गया कि सपना मामले में कोर्ट में पेश होकर सहयोग करेंगी। 

Amitabh Bachchan: रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें