फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने वायरल एमएमएस पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- कर्म आपको ले डूबेंगे, मुझे फर्क नहीं...

Sat, 08 Oct 2022 07:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बीते कुछ दिनों पहले वह तब अचानक से चर्चा में आ गईं, जब इंटरनेट पर वायरल एक एमएमएस को लेकर दावा किया जा रहा था कि उसमें नजर आ रही लड़की अक्षरा सिंह है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में अभिनेत्री रोते हुए लोगों पर गुस्सा करते हुए देखा गया था लेकिन यह भी कोई पुराना वीडियो था। फिलहाल आज अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस बारे में खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ऐसा करने वालों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा सिंह के लाइव का वीडियो उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मौजूद है, जिसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से आ रही है कि कोई एमएमएस लीक हुआ है। ये सारा कुछ यूट्यूब के कुछ लोगों ने किया है। वास्तविकता में काम में इतना व्यस्त रहती हूं कि इन सारी चीजों के बारे में कई बार पता नहीं चल पाता है।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अक्षरा सिंह को यह भी कहते सुना जा सकता है कि जिस बात का सच्चाई और वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उसे इस तरह से पेश किया जाता है, लेकिन कर्मा लौट कर आता है। आप ये मेरे लिए बुरा नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी बहन मां बेटियों के लिए बुरा कर रहे हैं। मैं दुआ करूंगी कि उनके साथ ऐसा न हो।  इसके अलावा भी वह ऐसा करने वालों के बारे में काफी कुछ कहती नजर आ रही हैं।

यहां देखें पूरा वीडियो
विज्ञापन

4 of 4
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला
अक्षरा सिंह ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, "आपका कर्म आपको ही लेकर डूबेगा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, और हां तुमसे  डरके लाइव नहीं आई, आम लड़कियां परेशान न हो, उनपर कोई आंच ना आए इसलिए लाइव आई हूं"। इसी के साथ उन्होंने लिखा- जयकारा शेरावाली का। बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का एक भक्ति गीत जोगीनिया माई रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें