यह साल सान्या मल्होत्रा के लिए बहुत खास रहा है। 'दंगल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने 2023 में जहां एक तरफ शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में अपने काम से लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरी तरफ वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए चर्चाओं में हैं। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' में सान्या मल्होत्रा, विक्की कौशल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इस बीच अब सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उनके साथ हुई छेड़खानी की अप्रिय घटना के बारे में बताती नजर आ रही हैं।