फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: इन सितारों की दीवानगी में हद पार कर चुके हैं इनके फैंस, किसी ने खाया था जहर तो कोई भूख हड़ताल पर बैठा

Tue, 05 Dec 2023 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी बड़ी है उतने ही उन सेलेब्स के फैंस भी हैं। और आज के समय में ये सितारे जो कुछ भी हैं ववह अपने फैंस के कारण ही हैं। ऐसे में सितारों के कई दीवाने फैंस हैं जो कि दीवानगी की हद पार कर देते हैं। सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि ये दीवानगी पागलपन में बदल जाती है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। इनके एक फैन ने अमिताभ के घर पर ट्रक भर के समोसे भेजे और ऐसा उसने इसलिए किया, क्योंकि वो चाहता था कि अमिताभ एक बार समोसे को हाथ लगा दें ताकि वो समोसे को अमिताभ के फैंस को प्रसाद के तौर पर बांट सके। 
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर
करीना कपूर का एक फ़ैन उन्हें सालों से चिट्ठियां लिखता रहा। मगर कभी जवाब नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस फैन ने फिर करीना कपूर को एक डायमेंड सेट गिफ्ट कर दिया, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये थी।

4 of 6
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
रजनीकांत 2011 में किडनी की बीमारी के चलते सिंगापुर के एलिजाबेथ हॉस्पिटल में भर्ती थे। उस समय सुंदरपुरम के रजनीराजा अरोकियासामी उन्हें अपनी किडनी डोनेट करना चाहता था। उसने अपनी बात पहुंचाने के लिए जहर तक खा लिया था। हालांकि, बाद में उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
लखनऊ के रहने वाले विशाल सिंह शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपना नाम बदल कर 'विशाहरुख' रख लिया। इसके साथ ही विशाल ने अपने घर की हर दीवार पर अभिनेता की हजारों तस्वीरें लगा रखी हैं। इनके घर का हर कोना शाहरुख की बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों से सजा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
सलमान खान के भी लाखों फैन्स हैं, जो इनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। एक बार इनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए एक फैन फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर भूख हड़ताल पर चला गया था, जिसे देखकर सब हैरान थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें