फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 साल की उम्र में पूरा हुआ 'डब्बू अंकल' का सपना, गोविंदा को देखते ही कुछ ऐसी हुई हालत

Thu, 14 Jun 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजीव
डब्बू अंकल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं लेकिन अब उनका जलवा छोटे परदे पर भी खूब नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही वह सोनी टीवी के शो दस का दम में सलमान खान के साथ शूटिंग पूरी करके आये हैं। डब्बू अंकल का सबसे बड़ा सपना तब पूरा हुआ जब वो सुपरस्टार गोविंदा से मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजीव
जिस स्टारडम को पाने के लिए लोग सालों-साल मेहनत करते हैं, उसे संजीव श्रीवास्तव यानि डब्बू अंकल ने एक रात में ही पा लिया है। अब वो फैंस के बीच घिरे रहते हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित के डांसिंग शो 'डांस दीवाने' के सेट पर गोविंदा और डब्बू अंकल की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

3 of 5
संजीव
सेट पर जैसे ही डब्बू अंकल ने गोविंदा को देखा। देखते ही उन्होंने उनके पैर छू लिए। गोविंदा ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ जमकर डांस किया। सेट पर गोविंदा और डब्बू अंकल ने मिलकर 'मैं से मीना से न साकी से...दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से' पर अपने सिग्नेचर स्टेप्स दिखाए। 

4 of 5
संजीव श्रीवास्तव और गोविंदा
बता दें कि डब्बू अंकल गोविंदा के बहुत बड़े फैन हैं। गोविंदा से मिलना उनके सबसे बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। पिछले दो हफ्ते से हर जगह सिर्फ डब्बू अंकल की ही चर्चा है। अब तो उन्हें फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर भी आने लगे हैं। पिछले दिनों सुनील शेट्टी ने डब्बू अंकल का डांस देखकर उन्हें मुंबई बुलाया था। खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी ने उन्हें 'हेराफेरी 3' में रोल ऑफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजीव श्रीवास्तव
अब डब्बू अंकल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में प्रोफेसर साहब बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान से मिले थे। कुछ दिन पहले एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें