फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव कुमार-गुरु दत्त का जन्मदिन और कंगना को ऋतिक रोशन का जवाब सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Tue, 09 Jul 2019 06:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Celebs - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजीव कुमार का जन्मदिन 9 जुलाई 1938 को हुआ था। उन्होंने हम हिंदुस्तानी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मी सफर के दौरान संजीव कुमार का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से जुड़ा था। उनमें से एक थीं सुलक्षणा पंडित। सुलक्षणा पंडित ने 1975 में फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कपूर थे। गंभीर स्वभाव के संजीव को देखते ही सुलक्षणा को उन पर प्यार आ गया। उस वक्त संजीव कुमार का दिल तो हेमा मालिनी पर आया हुआ था इसके बावजूद सुलक्षणा संजीव कुमार को चाहने लगीं।

पढ़ें: संजीव कुमार के प्यार ठुकराने के बाद ये एक्ट्रेस चली गई थीं डिप्रेशन में, ऐसी हो गई थी हालत
 
विज्ञापन

2 of 5
गुरु दत्त
गुरु दत्त एक ऐसे नाम, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर हैं जिनके बारे में हम सोचते हैं तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्में याद आती हैं लेकिन ये सितारा सिर्फ तेरह बरस के लिए हिंदी सिनेमा के आसमान पर जगमगाया। 'गुरु दत्त' का वास्तविक नाम "वसंथ कुमार शिवशंकर पादुकोण" था। 9 जुलाई 1925 को जन्में गुरु दत्त की जिंदगी किसी किस्से से कम नहीं रही।

पढ़ें: मरने से पहले अबरार के साथ मिलकर गुरु दत्त ने पी थी शराब, पत्नी से हुआ झगड़ा और फिर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

3 of 5
Sangeeta Bijlani - फोटो : instagram
9 जुलाई को संगीता बिजलानी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। सलमान खान से शादी की खबरों से लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी और फिर तलाक तक। संगीता बिजलानी अपने करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं।

पढ़ें: इस तारीख को होने वाली थी संगीता- सलमान की शादी, लेकिन इस वजह से नहीं बनी बात

4 of 5
Hrithik, Kangana - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवाद कई सालों से चला आ रहा है। इस मामले पर अक्सर शांत रहने वाले ऋतिक ने पहली बार इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने कंगना का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा।

पढ़ें: कंगना रनौत के आरोपों पर पहली बार आया ऋतिक रोशन का जवाब, कहा- मैं अब सीख चुका हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala mumbai
अपनी अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के प्रमोशन में लगी कंगना रनौत हर वक्त तरह चर्चा में रहती हैं। इसी फिल्म के सॉन्ग लॉन्च पर एक पत्रकार विवाद के बाद कंगना से जायरा वसीम के फिल्मी जगत को अलविदा कह देने पर राय रखी। कंगना ने जायरा ने जायरा के फैसले को बेतुका बताया।

पढ़ें: कंगना रनौत ने भी बताया जायरा के फिल्मी जगत छोड़ने का कारण बेतुका, कहा कोई भी धर्म ऐसा नहीं सिखाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें