नया दिन नई रात
- फोटो : सोशल मीडिया
1972 में संजीव कुमार की फिल्म 'सुबह-ओ-शाम' रिलीज हुई। इस फिल्म को गुलजार ने देखा और संजीव के अभिनय से प्रभावित हो गए। इसके बाद उन्होंने संजीव के साथ मिलकर 'आंधी', 'कोशिश', 'मौसम', 'अंगूर', 'नमकीन' जैसी कई फिल्में की जो पर्दे पर सफल हुई। 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'नया दिन नई रात' में संजीव कुमार ने नौ भूमिका अदा की और अपने अभिनय से सबको हिलाकर रख दिया। संजीव कुमार फिल्म संघर्ष (1968) में दिलीप कुमार के साथ छोटे से रोल में नजर आए। छोटी सी भूमिका में उन्होंने बेहतरीन अभिनय कर अपनी छाप छोड़ी। दिलीप कुमार उनसे बेहद प्रभावित हुए।