हिंदी सिनेमा में पिछले काफी समय से बायोपिक का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन दर्शकों की इसमें रुचि कम होती जा रही है। दूसरों की सफलता या असफलता की कहानी दर्शक ओटीटी पर तो भले चाव से देख लें, लेकिन अब बायोपिक के लिए लोग सिनेमाघरों का रुख कम ही करते हैं। हालांकि फिर भी मेकर्स बायोपिक बना रहे हैं। पिछले दिनों राम चरण ने विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि मशहूर शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है और इसके लिए उन्होंने अभिनेता भी चुन लिया है।