फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Khan Birthday: संजय खान ने 5 स्टार होटल में की थी जीनत अमान की जमकर पिटाई, सरेआम खत्म हुआ था दोनों का रिश्ता

Mon, 03 Jan 2022 08:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय खान - फोटो : सोशल मीडिया

संजय खान (Sanjay Khan) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 3 जनवरी, 1941 को बंगलूरू में हुआ था। संजय ने 1964 में चेतन आनंद की फिल्म हकीकत से बॉलीवुड में कदम रखा था।संजय खान ने 70 के दशक में मेला, उपासना, धुंध और नागिन जैसी फिल्मों में काम किया। 3 दशक तक करियर में उन्होंने करीब 30 फिल्मों में एक्टिंग की। साल 2000 तक उन्होंने टीवी और फिल्मों में यादगार रोल किए। संजय खान ने कई ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि वाले सीरियल को भी डायरेक्ट किया। संजय खान फिल्मों के अलावा अपनी लव स्टोरी की वजह से भी चर्चा में रहे।

विज्ञापन

2 of 5
संजय खान - फोटो : Social media
संजय खान और जीनत अमान के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में उस वक्त खूब गूंजते थे। खबरें तो यहां तक थी कि जीनत अमान ने शादीशुदा संजय खान से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। फिल्म अब्दुल्लाह के सेट से दोनों के अफेयर के किस्से शुरू हुए। संजय पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
sanjay khan, zeenat aman - फोटो : social media

क्यों टूटा रिश्ता
अब्दुल्लाह फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद संजय खान ने जीनत को फोन कर अपने साथ एक गाना शूट करने के लिए कहा लेकिन जीनत काफी बिजी थीं। डेट की कमी के चलते जीनत ने शूट से मना कर दिया जिसके बाद संजय खान भड़क उठे और फोन पर ही जीनत को खूब खरी खोटी सुनाईं। जीनत जब संजय के घर पहुंचीं तब उन्हें पता चला कि संजय ताज होटल में पार्टी करने गए हैं। जिसके बाद जीनत घबराहट में वहां पहुंच गईं।

4 of 5
संजय खान, जरीन कटक और जीनत अमान - फोटो : Social Media

3 नवंबर 1979 की है घटना
जीनत संजय को मनाने जब ताज होटल पहुंचीं तो वहां दोनों में बहस हो गई। फिर क्या था संजय ने पूरे स्टाफ के सामने ही जीनत अमान की पिटाई कर दी। जीनत का जबड़ा टूट गया था और दाहिनी आंख की रोशनी कमजोर पड़ गई। इस घटना के बाद जीनत ने संजय से रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया। संजय खान ने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ में भी इस घटना के बारे में लिखा है। कहा तो ये भी जाता है संजय खान की पत्नी जरीन कमरे से आईं और पति संजय खान को रोकने की बजाय उन्हें चीयर करने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay khan - फोटो : instagram
सीरियल टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान संजय खान जल गए थे। दरअसल 8 फरवरी 1990 को टीपू सुल्तान के सेट पर जब सेट पर आग लगी तब वहां 40 लोग मौजूद थे। इस हादसे में खुद संजय खान भी जल गए। उनका शरीर 65 फीसदी तक जल गया था। 13 दिन में उनकी 73 सर्जरी हुई थी, आज भी उनके चेहरे पर इसके निशान देखे जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें