बिग बॉस 15 अपने आखिरी पड़ाव पर है। बहुत जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है, जिस वजह से तमाम कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन इस घर में दो लोग ऐसे हैं, जो माहौल को अच्छा बनाने का काम करते हैं और वो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हैं। शो में दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में बनी हुई है। दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करने से लेकर लड़ाई-झगड़ा भी करते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले ऐसा दावा किया गया था कि तेजस्वी प्रकाश का बिग बॉस से बाहर भी एक बॉयफ्रेंड है और वह सिर्फ गेम की वजह से करण कुंद्रा के साथ रिश्ता बना रही हैं। हालांकि, बाद में इन रिपोर्ट्स को गलत भी बताया गया था और अब इन रिपोर्ट्स की वजह से ही घर में हंगामा हुआ है, जिसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने इन सभी अफवाहों पर अपनी सफाई दी है। इतना ही नहीं, करण कुंद्रा से भी तेजस्वी ने इस बारे में बात की है।