फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय कपूर ने शेयर की इस अभिनेत्री की बचपन की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?

Wed, 26 Feb 2020 04:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कम समय में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनका जिम लुक हो या एयरपोर्ट लुक, आते ही छा जाता है। अब जान्हवी की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और जान्हवी कपूर के चाचा संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। जिसमें जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। शनाया, संजय कपूर की बेटी हैं। तस्वीर में खुशी केक काट रही हैं और जान्हवी पीछे खड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi, janhvi kapoor - फोटो : social media
तस्वीर के साथ संजय कपूर ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन उन्होंने दिल वाला इमोजी जरूर बनाया है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है किसी खास मौके को सेलिब्रेट किया जा रहा है। तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी दिल वाला इमोजी बनाया।

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। जान्हवी दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान के गाने 'पिया तोसे नैना लागे' पर थिरक रही हैं। उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा- 'जब आप संतुलन खो दें तो आप उसे ड्रामैटिक तरीके से खत्म कर देते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, वरुण शर्मा - फोटो : Social Media
करियर की बात करें तो जान्हवी बीते दिनों नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा' करण जौहर की 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2'  भी है।   

बीमार हैं सनी लियोनी या शूटिंग सेट पर हो गईं हैं घायल? जानें सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें