फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मां नरगिस की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय दत्त, फैमिली फोटो साझा कर लिखी ये बात

Tue, 01 Jun 2021 10:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां नरगिस और बहनों के साथ संजय दत्त - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारों में से एक दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज यानी एक जून को पुण्यतिथि है। आज भले अभिनेत्री हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमेशा ही अपनी शानदार अभिनय और खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। नरगिस न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा में रहीं, बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी के चलते भी खूब सुर्खियों में रहीं। इस खास दिन पर मां को याद करते हुए एक्टर संजय दत्त ने एक अनसीन तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही वह भावुक होते नजर आए। संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुनील दत्त और अपनी बहनों के संग अपनी मां की कई तस्वीरें साझा किया है, जो अब वायरल हो चुकी हैं। संजय दत्त ने इन फोटोज को शेयर कर भावुक होते हुए लिखा, 'आपके जैसा और कोई नहीं है... जन्मदिन मुबारक हो मां।'
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
इन तस्वीरों में नरगिस अपने पति और बच्चों के संग मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। 11 मार्च 1958 को नरगिस और सुनील दत्त की शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे संजय, प्रिया और नम्रता हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फेंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त और नरगिस
गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा नरगिस दत्त का निधन 3 मई साल 1981 को हुआ था। नरगिस ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1935 में बतौर बाल कलाकार फिल्म तलाश-ए-हक से की थी। हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म 'मदर इंडिया' में उन्होंने 28 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया जिसको खूब सराहा गया। 

4 of 5
सुनील दत्त और नरगिस
नरगिस की फिल्म 'मदर इंडिया' को साल 1958 में ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया था। चार दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस नरगिस की इच्छा एक डॉक्टर बनने की थी। नरगिस ने राज कपूर के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर मार्च 1958 में नरगिस ने दिग्गज कलाकार सुनील दत्त से शादी कर ली। सुनील दत्त भी अपने समय के शानदार अभिनेताओं में से एक रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील दत्त और संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय दत्त भी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। संजय का जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। देखा जाए तो उनकी लाइफ में रोमांस, ड्रामा, एक्शन, इमोशन हर चीज आपको देखने को मिलेगी। संजय आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचाने में उनके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह दोनों के ही बेहद करीब थे। मां को खोने के बाद संजय के लिए उनके पिता को खोने का दर्द काफी बड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें