फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प: जब संजय दत्त की बहनों ने अभिनेता को दी हिदायत, कहा था, 'तुम ऐश्वर्या राय से दूर रहना'

Fri, 21 May 2021 03:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। पर्दे पर उन्हें दमदार अभिनय के लिए वाहवाही मिलती है और उनकी फिल्में जबरदस्त कमाई भी करती हैं। आज संजय मान्यता दत्त के साथ शादी कर खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका नाम बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। कभी संजय किसी के प्यार में पागल हो जाते तो कभी उन्हें किसी दूसरी हीरोइन का हाथ पकड़े देखा जाता था। माधुरी दीक्षित संग उनकी शादी के भी बहुत चर्चे हुए थे। इंडस्ट्री में संजय दत्त के रंगीन मिजाज से हर कोई वाकिफ था। खुद उनकी बायोपिक पर बनी फिल्म 'संजू' में कहा गया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थीं।संजय के इसी स्वभाव के कारण उनकी बहनों ने ऐश्वर्या राय से उन्हें दूर रहने की हिदायत दी थी। ये बात तब की है जब ऐश्वर्या की फिल्मों में एंट्री होने वाली थी। इस बारे में खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
आज संजय दत्त और ऐश्वर्या राय बच्चन अच्छे दोस्त हैं। अक्सर किसी ना किसी फंक्शन और पार्टी में दोनों एक दूसरे के घर आते जाते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त की बहनों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि वो ऐश्वर्या राय ,से नजदीकियां ना बढ़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ये बात उस वक्त की है जब ऐश्वर्या ने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था और वो मॉडलिंग कर रहीं थीं। उस दौरान संजय दत्त को ऐश्वर्या के साथ मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवाना था। इसी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा था कि वो ऐश्वर्या को देख उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे।

4 of 5
बहनों के साथ संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त ने कहा था कि, 'मेरी बहनें ऐश्वर्या को काफी पसंद करती थीं। वो उन्हें बहुत खूबसूरत लगती थीं। मेरी बहनें ऐश्वर्या से मिल भी चुकी थीं। ऐसे में जब मुझे ऐश्वर्या के साथ शूट पर जाना तो बहनों ने पहले ही चेतावनी दे दी थी।उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम उसका नंबर मत लेना और उसको फूल मत भेजना'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल संजय दत्त के केसानोवा इमेज की बात उनकी बहनों से भी नहीं छिपी थी और वो नहीं चाहती थीं कि संजय की वजह से ऐश्वर्या के साथ उनके संबंध खराब हों। हालांकि संजय दत्त ने भी अपनी बहनों की बात मानी और ऐश्वर्या के साथ वो बेहद प्रोफेशनल तरीके से पेश आए। बता दें कि साल 2005 में दोनों पहली बार फिल्म 'शब्द' में साथ नजर आए थे। ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में भी दोनों ने साथ काम किया था। इस फिल्म में संजय दत्त और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें