अनुराधा पौडवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अनुराधा इस गाने से जुड़ा एक किस्सा साझा करती हैं। उन्होंने कहा, “जब धक-धक गाने की रिकॉर्डिंग हो रही थी। मुझे उस दौरान कोलकाता के लिए ट्रैवल करना था, चार बजे की फ्लाइट थी, तो दो बजे मुझे निकलना था। मैंने आनंद जी को बोला था कि मुझे जल्दी निकलना है लेकिन रिहर्सल और म्यूजिशियंस में टाइम बहुत लग गया। तब मैंने कहा कि दो तो बज गए अब मुझे निकलना होगा। फिर इंदर जी ने कहा नहीं, नहीं मैम प्लीज इसको रिकॉर्ड करके जाइये, क्योंकि कल इसकी शूटिंग होनी है।”