फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी ने संजय दत्त की खातिर कुर्बान कर दिया था सबकुछ, 32 साल की उम्र में तन्हाई में तोड़ा दम

Wed, 09 Dec 2020 11:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : फाइल
शायद ही संजय दत्त की तरह किसी और बॉलीवुड अभिनेता की जिंदगी इतनी विवादित रही हो। संजय की पहली पत्नी का नाम  ऋचा शर्मा था। वे भारत एक अभिनेत्री बनने आई थीं। लेकिन उन्हें अभिनेता से प्यार हो गया और फिर दोनों की शादी हो गई। ये कहानी सिर्फ इतनी सी नहीं है। 32 साल की उम्र में ऋचा इस दुनिया को छोड़कर चली गई थीं। 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि है।
विज्ञापन

2 of 7
Richa Sharma, Sanjay Dutt - फोटो : instagram
ऋचा शर्मा का जन्म 6 अगस्त 1963 को न्यूयॉर्क में हुआ था। वह देव आनंद की फिल्म में हीरोइन बनने आई थीं लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल पाया। हालांकि देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म अगली फिल्म में मौका दिया जिसका नाम था 'हम नौजवान'। 
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : instagram
हम नौजवान साल 1985 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह 'अनुभव', 'इंसाफ की आवाज', 'सड़क' छाप जैसी फिल्मों में नजर आईं। ऋचा शर्मा की आखिरी फिल्म 'आग ही आग' थी जो साल 1987 में आई थी। इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात संजय दत्त से हुई थी। 

4 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने पहली बार ऋचा की तस्वीर एक लोकल मैग्जीन में देखी थी। तस्वीर देखते वो अपना दिल हार बैठे थे। फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान संजय ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। ऋचा ने भी उन्हें हां कह दी। कहा ये भी जाता है कि संजय चाहते थे कि ऋचा शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें। हालांकि शादी के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।
विज्ञापन

5 of 7
संजय दत्त और ऋचा शर्मा - फोटो : फाइल
संजय दत्त और ऋचा शर्मा ने शादी कर ली। दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे थे लेकिन दो साल बाद ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया। वह इलाज के लिए विदेश चली गईं। इधर जुदाई में संजय काफी परेशान रहने लगे। इस दौरान माधुरी दीक्षित के साथ उनकी करीबियां बढ़ने लगीं और फिर ऋचा उनके दिमाग से उतरने लगीं।
विज्ञापन

6 of 7
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल
ऋचा बीच में ठीक हो गई थीं और भारत लौटकर एक बार फिर से संजय दत्त के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहती थीं, लेकिन शायद तब तक सब बदल चुका था। संजय अपनी दूसरी जिंदगी में व्यस्त हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेटी त्रिशाला के साथ संजय दत्त - फोटो : फाइल
एक इंटरव्यू में ऋचा की बहन एना ने कहा था कि संजय दत्त अपनी पत्नी एयरपोर्ट पर रिसीव करने तक नहीं आए, जबकि उन्होंने संजय को दो बार फोन किया था। वह 15 दिन भारत में रहने के बाद फिर से न्यूयॉर्क लौट आई थीं। उनके लिए संजय का प्यार खत्म हो चुका था और ऋचा यह बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं। न्यूयॉर्क लौटने के कुछ दिन बाद ऋचा को फिर ब्रेन ट्यूमर हो गया और 10 दिसंबर साल 1996 में उनका निधन हो गया। उस वक्त संजय दत्त उनके साथ नहीं थे। अपने आखिरी पलों में ऋचा उन्हें देख नहीं पाई थीं।

अपने ऊपर लगने वालों आरोपों पर संजय ने कहा था कि ऋचा के परिवार वाले उनके निजी रिश्ते में काफी दखल देते थे। उन्होंने ऋचा की बहन एना को अपना रिश्ता टूटने की सबसे बड़ी वजह बताया था। गौरतलब है कि संजय और ऋचा की एक बेटी त्रिशाला हैं जो अपने नाना-नानी के साथ रहती हैं।

Google 2020 year in search: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' को किया लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च, इन सितारों का भी लिस्ट में है नाम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें