फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने गया में किया माता-पिता के लिए पिंडदान, अयोध्या के राम मंदिर जाने की भी जताई इच्छा

Fri, 12 Jan 2024 10:59 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय दत्त अपने माता-पिता का पिंडदान करने के लिए बिहार के गया गए थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर जाने की अपनी योजना के बारे में बात की।
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने अपने कई दशकों के लंबे करियर में सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में, संजय दत्त अपने माता-पिता का पिंडदान करने के लिए बिहार के गया गए थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर जाने की अपनी योजना के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' के बारे में भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
बीते दिन गुरुवार को, संजय दत्त अपने माता-पिता के लिए पिंडदान अनुष्ठान करने के लिए दक्षिणी बिहार के गया शहर में थे। संजय ने अपने दिवंगत माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अभिनेता सफेद धोती और कुर्ता पहने नजर आए।

यह भी पढ़ें: Hanuman Movie Review: कलियुग के रामकाल में बजा ‘हनुमान’ का डंका, अंजनाद्रि की घाटियों से निकला देसी सुपरमैन
 
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
अभिनेता ने अनुष्ठान करने के बाद, अपने फैंस के साथ बातचीत की, जो मंदिर परिसर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। संजय दत्त ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तरप्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर के बारे में खुशी जाहिर की। जब अभिनेता से राम मंदिर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं श्रीराम मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना चाहूंगा।' अभिनेता ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। उनके साथ ही प्रशंसकों ने भी जयकारे लगाने शुरू कर दिए।

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : social media
उन्होंने अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा, 'मैं इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत खुश हूं। ये बिल्कुल वैसी ही स्क्रिप्ट है, जिसकी मुझे तलाश थी। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर दोनों है। मैं दीपक मुकुट के साथ काम करने के लिए बहुत खुश हूं, उनके विचार मेरे सोच के साथ मेल खाते हैं। इस फिल्म के साथ, हम एक नए निर्देशक को एक नई दृष्टि के साथ लॉन्च कर रहे हैं। मैं फिल्म की शानदार शूटिंग की कामना करता हूं।'

यह भी पढ़ें: 'मेरी क्रिसमस' का क्लाइमेक्स देख चकराया विक्की कौशल का सिर, कटरीना-विजय के फैन हुए अभिनेता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगे, जिसमें सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और दिशा पटानी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' भी में भी नजर आएंगी। वेलकम टू द जंगल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें