संग्राम सिंह, पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाईवे की मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूजे का फोन नंबर भी शेयर किया था। लेकिन कभी फोन नहीं किया। रिएलिटी शो के बाद ही दोनों मोहब्बत में पड़े। दोनों ने साथ-साथ फिल्म भी की, नाम था ‘वेलेंटाइंस नाइट’। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन रिश्ता आज भी सुपरहिट हैं। इसके बाद फिलहाल इस जोड़ी को आठ से ज्यादा साल हो चुके हैं एक दूसरे के साथ। पायल ने ‘प्लान’, ‘रक्त’, ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। संग्राम को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ वालों ने शो में आने का आग्रह किया था। इसके अलावा, दोनों ने साल 2015 में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए 7’ में भी भाग लिया था। और इस वक्त संग्राम अपना पूरा सपोर्ट पायल को दे रहे हैं उन्हे लगता हैं कि पायल में लॉक अप शो को जीतने की पूरी काबिलियत हैं।