फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangeeta Bijlani: सलमान खान संग होने वाली थी संगीता की शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बदल गई पूरी कहानी

Sat, 09 Jul 2022 06:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संगीता बिजलानी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में जन्मी संगीता ने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने 1988 में ‘कातिल’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं। संगीता अपनी फिल्मों और खूबसूरती को लेकर तो चर्चा में रहती ही थीं, इसके अलावा उनके सलमान खान के साथ रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

2 of 4
संगीता बिजलानी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों का रिश्ता करीब 10 साल तक चला और बात शादी तक भी पहुंच गई थी। लेकिन शादी के कार्ड छपने के बाद संगीता ने सलमान के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया था। उस दौरान ऐसी खबर सामने आई थी कि सलमान खान की अभिनेत्री सोमी अली के साथ नजदीकियां बढ़ रही थीं। जब इस बात की जानकारी संगीता को चली, तो उन्होंने सलमान के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 4
संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान पर लिखी गई किताब ‘बीइंग सलमान’ में इस बात का जिक्र किया गया है कि दोनों की 27 मई 1994 में शादी होने वाली थी। किताब में दावा किया गया था कि संगीता ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपनी शादी की बात स्वीकार भी की थी। इसके अलावा सलमान खान ने भी करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इस बात का जिक्र किया था। सलमान ने कहा था कि उनकी शादी होते होते रह गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
संगीता बिजलानी, मो. अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान से रिश्ता टूटने के बाद संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मो.अजहरुद्दीन से शादी की। संगीता से शादी करने से पहले मो.अजहरुद्दीन अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके थे। हालांकि दोनों का रिश्ता 14 साल बाद टूट गया और 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया। वहीं, सलमान खान और संगीता बिजलानी आज भी दोस्त हैं और कई बार संगीता को उनके घर देखा भी जाता है। शादी के बाद संगीता ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन वह कई बार टीवी शो में गेस्ट तौर पर हिस्सा लेती रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें