फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: ‘हाथी मेरे साथी’ के निर्माता के हाथों होती थी रोज एक शख्स की पिटाई, काका से था सीधा कनेक्शन

विज्ञापन
1 of 6
हाथी मेरे साथी - फोटो : ट्विटर
हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाए राजेश खन्ना से मिलना, उनसे बातें करना अब बस यादें हैं। आठ साल पहले आज ही के दिन बांद्रा में आशीर्वाद बंगले के सामने मूसलाधार बारिश में उनके प्रशंसकों का हुजुम उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा था। सड़क के दूसरी तरफ से तब मैं और मेरे तब के सहयोगी शरद अवस्थी इस पूरे वाकये का लाइव कर रहे थे। और, जैसे ही ब्रेक होता, हम लोग आपस में राजेश खन्ना के किस्सों पर बातें करते रहते। पास खड़े मेरे एक बहुत पुराने मित्र भी राजेश खन्ना में खासी दिलचस्पी रखते थे और वह भी इस किस्सागोई में शामिल हो गए।

बाइस्कोप: ये है यशराज फिल्म्स की स्थापना की असली कहानी, आज ही रिलीज हुई थी राजेश खन्ना की ‘दाग’
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हाथी मेरे साथी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा ही एक किस्सा है राजेश खन्ना की लेटलतीफी का और फिर उससे मुक्ति पाने के लिए निकाले गए फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ के निर्माता के जुगाड़ का। हुआ यूं कि राजेश खन्ना की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ की शूटिंग जब हो रही थी तो उन दिनों राजेश खन्ना का सितारा हिंदी सिनेमा के आसमान पर अपनी पूरी दमक के साथ चमक रहा था। फिल्में दर फिल्में हिट होती जा रही थीं और उनके घर से लेकर शूटिंग स्थल तक निर्माता निर्देशकों की लाइन लगी रहती उनसे मिलने के लिए।

बाइस्कोप: 'काका' ने लगाया सेकंड इनिंग्स का सिक्सर और लड़कियों ने खूब गाया चाय के न्योते का ये गाना     
 
विज्ञापन

3 of 6
हाथी मेरे साथी - फोटो : Social Media
‘हाथी मेरे साथी’ के निर्माता सैंडो एम एम ए चिनप्पा देवर एक सर्कस चलाते थे और उन्होंने इस फिल्म के लिए राजेश खन्ना को मुंहमांगी रकम देकर साइन किया था। इसी रकम से राजेश खन्ना ने फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार से उनका बंगला डिंपल खरीदा और बाद में इसका नाम बदलकर रख दिया, आशीर्वाद। ‘हाथी मेरे साथी’ एक तमिल फिल्म की रीमेक थी, ये तमिल फिल्म भी चिनप्पा देवर की ही बनाई हुई थी। फिल्म साइन करने के बाद राजेश खन्ना ने ही इसकी हिंदी पटकथा लिखने के लिए सलीम-जावेद को हिंदी सिनेमा का पहला बड़ा मौका दिया।

बाइस्कोप: मो. अजीज के गाने ‘दुनिया में कितना..’ ने सुपरहिट कराई फिल्म अमृत, इस हॉलीवुड मूवी की रीमेक
 

4 of 6
हाथी मेरे साथी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म की पटकथा राजेश खन्ना को बहुत पसंद आई और देवर ने फिल्म की शूटिंग के लिए भव्य इंतजाम किए। देवर का दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम रहा है। उनकी बनाई कंपनी देवर फिल्म्स जानवरों के साथ फिल्म बनाने के लिए खूब मशहूर रही है। तो नारियल फूटा, पूजा हुई और शुरू हो गई फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ की शूटिंग। लेकिन, राजेश खन्ना अपनी आदत से मजबूर। सुपरस्टारडम का पूरा नखरा वह सीख चुके थे। अभिनेता रूपेश कुमार जैसे उनके सहयोगी उनको और सातवें आसमान में चढ़ाए रहते। रूपेश जब भी राजेश खन्ना से मिलते या उन्हें फोन करते, उनका तकिया कलाम तब हुआ करता, ‘ऊपर आका, नीचे काका’। यानी आसमान में अगर भगवान राज करता है तो धरती पर राजेश खन्ना। चापलूसों से घिरते जाने की अपनी इसी आदत ने राजेश खन्ना का स्वभाव बदलना शुरू कर दिया था।

बाइस्कोप: जीतेंद्र, कमल हासन से लेकर अनिल कपूर तक थे इस कहानी पर फिदा, लेकिन नंबर लगा राजेश खन्ना का
 
विज्ञापन

5 of 6
हाथी मेरे साथी - फोटो : ट्विटर
दो चार दिन तो चिनप्पा देवर ने देखा कि पूरी यूनिट इंतजार करती रहती है और राजेश खन्ना का कहीं पता तक नहीं होता। फिर धीरे धीरे उनका सब्र जवाब दे गया। एक दिन जैसे ही राजेश खन्ना सेट पर पहुंचे, चिनप्पा देवर ने पास खड़े एक आदमी को पकड़ा और उसे अपनी जांघों पर लिटाकर उसकी ठुकाई शुरू कर दी। देवर थे भी भारी भरकम शख्सीयत वाले। फिर ऐसा अगले दिन भी हुआ। उनके सेट पर पहुंचते ही ये हरकत लगातार होने लगी तो राजेश खन्ना का भी एक दिन माथा ठनका। उन्होंने फिल्म के निर्देशक एम ए थिरूमुगम से पूछा कि माजरा क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजेश खन्ना - फोटो : Twitter
थिरुमुगम पहले तो बात टालते रहे लेकिन राजेश खन्ना के जिद करने पर उन्होंने राजेश खन्ना को अपने पास बुलाया और फुसफुसाकर बोले, चिनप्पा अप्पा टाइम के बहुत सख्त पाबंद इंसान हैं। और, आप हैं सुपरस्टार तो आपको तो वह कुछ कह नहीं सकते बस अपना गुस्सा निकालने के लिए उन्होंने ये आदमी नौकरी पर रखा है जो आपके लेट आते ही रोज पिटता है। राजेश खन्ना के चेहरे के एकदम से भाव बदल गए। उनको समझ आ गया कि वह क्या कर रहे थे, अगले दिन से वह राइट टाइम शूटिंग पर पहुंचने लगे। फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ राजेश खन्ना के करियर में लगातार हिट हुई 15 फिल्मों की कड़ी की आखिरी फिल्म है।

पढ़ें- Rajesh Khanna death anniversary: राजेश खन्ना को खून से खत लिखती थीं लड़कियां, सेट पर लेट आने के बाद भी प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर की लगती थी लंबी लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें