रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल के बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देख फैंस का उत्साह और बढ़ गया। ट्रेलर में खलनायक बने बॉबी देओल की छोटी सी झलक थी, जिसे देख कयास लगने लगे की फिल्म में बॉबी का किरदार मूक है। इसके अलावा बॉबी के किरदार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे रणबीर के सौतेले भाई हो सकते हैं। हालांकि, अब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इन दोनों ही बातों का खंडन किया है।