शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का नंबर गेम बदलने वाला है। नई फिल्में पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, इन दिनों कटरीना कैफ और सलमान खान की मूवी 'टाइगर 3' पर्दे पर अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रही है। यशराज फिल्म्स की इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। वहीं, सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' भी दर्शक जुटाने के लिए जी-तोड़ संघर्ष कर रही है। साथ ही विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी मूवी '12वीं फेल' रिलीज के 34वें दिन भी लोगों को लुभाने में कामयाब नजर आ रही है। बुधवार को इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाया, चलिए जान लेते हैं-