फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ काम करने के बाद सुर्खियों आई राधिका मदान अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को उसके बाद कई फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। वह धीरे-धीरे अपने करियर की गाड़ी को आगे बढ़ा रही हैं और आए दिन किसी न किसी प्रोजेक्ट से जुड़ भी रही हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि राधिका मदान अभिनीत फिल्म 'सना' का 26वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। इस बात की घोषणा खुद फिल्म के निर्माताओं द्वारा की गई है।