देशभर में 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन त्योहार का जश्न अभी से शुरू हो चुका है। बॉलीवुड में भी दिवाली की चमक देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ स्टार्स अपनी दिवाली पार्टी की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। तो वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करने के लिए कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिवाली के मौके पर फिल्में आ रही हैं। हर साल ऐसा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर सलमान खान और शाहरुख खान ने कब कब अपने फैंस को तोहफा दिया है। इस बार तो नहीं,... लेकिन बीते कई वर्षों में सलमान खान और शाहरुख खान की कई फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हैं।