फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना पंचोलीः कंगना ने इस फिल्म में आदित्य पंचोली की बेटी को किया था रिप्लेस, अब लाइमलाइट से दूर कर रहीं ये काम

Sat, 08 May 2021 11:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना पंचोली, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जिनका परिवार इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। इनमें से एक आदित्य पंचोली का परिवार भी है जो फिल्मों में सक्रिय रहने के साथ साथ अक्सर विवाद के चलते चर्चा में रहता है। आदित्य पंचोली का नाम किसी वक्त कंगना रणौत से जुड़ा था और उनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली का नाम जिया खान हत्या केस में सामने आया था। आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं। हालांकि उनके परिवार की एक सदस्य ऐसी भी है जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि लाइमलाइट से दूर क्या काम करती हैं आदित्य पंचोली की बेटी सना।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य पंचोली का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली फिल्मी परिवार से संबंध रखते हुए भी चकाचौंध से दूर रहती हैं। हालांकि अपने पिता और भाई की तरह वो भी फिल्मों में हाथ आजमाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। गौरतलब है कि जिस फिल्म से सना बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी उसमें कंगना रणौत ने ही उन्हें रिप्लेस किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सना पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
1989 में जन्मीं सना ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस से अपनी पढ़ाई की। पढ़ाई करने के बाद वो फिल्मों में काम करने का मन बना रहीं थी। वहीं साल 2006 में सुनील दर्शन सना और उपेन को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और सना के हाथ से फिल्म निकल गई।

4 of 5
आदित्य पंचोली, सना पंचोली, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का नाम 'शाकालाका बूम बूम' रखा गया था लेकिन बाद में कंगना को सना की जगह ले लिया गया। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि इन्हीं दिनों आदित्य पंचोली और कंगना रणौत के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना पंचोली, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सना ने फैसला कर लिया कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी और अपना अलग करियर बनाएंगी। आज सना गोवा में एक सफल रेस्टोरेंट ओनर हैं। इससे वो अच्छी कमाई करती हैं। सना अपने परिवार में भाई सूरज पंचोली के सबसे करीब हैं। दोनों अपने दोस्त टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें