फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज एनिवर्सरी: सोनम और आनंद आहूजा की शादी को हुए तीन साल, कपल की संपत्ति जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sat, 08 May 2021 10:26 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और फैशनिस्ता कहलाने वाली सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। आज इस जोड़ी की तीसरी सालगिरह है। सोनम और आनंद आहूजा की सालगिरह पर हम आपको बताएंगे इनसे जुड़ी खास बातें और ये भी कि इस कपल के पास कितनी मंहगी चीजें व संपत्ति है।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
आनंद आहूजा लंदन के एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। बिजनेस की दुनिया में उनका बड़ा नाम है। रिपोर्ट्स के अनुसार आनंद आहूजा की सालाना कमाई यूएसडी 450 मिलियन है, जो भारतीय करेंसी के अनुसार 3000 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
आनंद और सोनम दोनों की कमाई के बारे में बात करें तो सोनम और आनंद साथ मिलकर सालाना करीब 3085 करोड़ रुपये कमाते हैं, जो उन्हें बॉलीवुड में एक बेहद कामयाब और सबसे अमीर कपल बनाता है।

4 of 6
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : Social media
दोनों की संपत्ति की बात करें तो इनके पास दिल्ली के पॉश इलाके में एक बंगला है। ये बंगला 9000 वर्ग फीट में फैला है। इस संपत्ति की कीमत 173 करोड़ रुपये है। आनंद और सोनम ज्यादातर इस बंगले से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर - फोटो : Social media
इस कपल के पास दिल्ली ही नहीं लंदन में भी बंगला है। यहां की भी तस्वीर दोनों कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। बता दें कि अनिल कपूर की बेटी सोनम बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram
सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नज़र आई थीं। सोनम कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 'सांवरिया' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें