फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद खाईं नींद की गोलियां, कभी लगा अपहरण का आरोप, अब मौलवी से निकाह को लेकर चर्चा में सना खान

Sun, 22 Nov 2020 04:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सना खान - फोटो : फाइल फोटो
Sana Khan: सिनेमा छोड़कर पूरी तरह इस्लाम के प्रचार प्रसार में अपना जीवन लगाने का एलान करने वाली पूर्व अभिनेत्री सना खान ने शादी कर ली है। सना ने ये निकाह गुजरात के शहर सूरत में परिवार के लोगों की मौजूदगी में किया। इस निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सना खान अपने अभिनय के चलते कम और विवादों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। सना इससे पहले भी कभी अपने बयानों तो कभी हॉट अंदाज की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ चर्चा में रहे विवाद...
विज्ञापन

2 of 6
सना खान - फोटो : Social Media
ब्रेकअप के बाद खा ली थीं नींद की गोलियां
दरअसल सना खान का इस साल की शुरुआत में ब्वायफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप हो गया था। सना ने लुईस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। सना ने खुलासा किया था कि ब्रेकअप की वजह वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने नींद की गोलियां भी खा ली थीं। सना के मुताबिक, वो लुईस से शादी भी करने वाली थीं।
विज्ञापन

3 of 6
सना खान - फोटो : फाइल फोटो
आशका गोराडिया से अफेयर की खबरें
सना खान की बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हैं। जब वह घर के अंदर थीं तो उनकी और अभिनेत्री आशका गोराडिया की दोस्ती काफी विवादों में रही थी। ये विवाद तब शुरू हुआ था जब सना को एलर्जी हो रही थी और आशका उनकी मदद कर रही थीं। घर से निकलकर दोनों ने सफाई दी थी। दोनों के किस पर जमकर विवाद खड़ा हुआ था।

4 of 6
सना खान - फोटो : फाइल फोटो
अपहरण का आरोप
सना खान पर एक पंद्रह वर्षीय लड़की के अपहरण का आरोप लगा था। दरअसल, लड़की ने सना के कजिन से शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसका अपहरण किया गया, ताकि यह शादी हो सके। हालांकि सना ने इस बात से इनकार किया था। सना ने कहा था, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था। मुझे फंसाया जा रहा है।'
विज्ञापन

5 of 6
sana khan - फोटो : फाइल फोटो
अडल्ट फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री
सना खान ने साल 2005 में लो बजट अडल्ट फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वे टीवी कमर्शियल और एड फिल्मों से जुड़ गईं। सना के एक बोल्ड विज्ञापन को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। सना खान ने एक अंडरगारमेंट का विज्ञापन किया था, जिसमें वे आपत्तिजनक अंदाज में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सना खान - फोटो : Instagram
अब मौलवी से निकाह को लेकर चर्चा में
सना खान  (Sana Khan) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और मजहब की राह पर चलने का निर्णय लिया था। अब सना गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस (Mufti Anas) के साथ निकाह को लेकर चर्चा में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें