फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: चैतन्य से अलग होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं सामंथा, पशु चिकित्सक के पास ले गई थीं पालतू कुत्ते

Thu, 14 Oct 2021 06:27 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : ट्विटर
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक ले लिया है। दोनों की मंजिल अब जुदा हो गई है। शादी के चार साल बाद दोनों के तलाक की सूचना से उनके फैंस काफी परेशान हुए थे। जिसके बाद दोनों को प्रशंसकों से प्राइवेसी की गुहार लगानी पड़ी थी। तलाक के बाद अब दोनों हस्तियां अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि द फैमिली मैन 2 स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य संग तलाक के ऐलान के बाद अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म भी साइन कर ली है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, नागा चैतन्य अपनी अपकमिंक प्रोजेक्ट को प्रमोट कर रहे हैं। अब इतने दिनों के बाद पहली बार सामंथा रुथ प्रभु को सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : ट्विटर
उन्हें वेटरनरी क्लिनिक में स्पॉट किया गया है। उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति देखकर उनके प्रशंसक खुश हैं। क्योंकि फैंस काफी वक्त से उनके बारे में जानना चाह रहे थे और उन्हें देखने के लिए बेताब थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : ट्विटर
सामंथा रुथ प्रभु को अपने कुत्तों को पशु चिकित्सक के पास ले जाते हुए देखा गया है। उनके एक फैंस समूह ने पालतू जानवरों के साथ उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। सामंथा रुथ प्रभु इन तस्वीरों मे अपने पालतू कुत्तों के साथ पशु चिकित्सक के यहां दिख रही हैं।
 

4 of 5
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
वह वेटरनरी क्लिनिक में अपने कुत्तों को लेकर गईं थीं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वह तस्वीरों में व्हाइट टॉप और मैचिंग ट्राउजर पहनी हुई हैं, और अपने कुत्तों को पुचकार रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। उनकी इन तस्वीरों को तलाक की घोषणा के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा पशु प्रेमी हैं। वह दो पपीज की देखभाल भी करती हैं। इन तस्वीरों में वह अपने दो कुत्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। जिनको उन्होंने गोद में ले रखा है। जब सामंथा के तलाक की कार्यवाही हो रही थी, उस वक्त वह एक पपी घर लाईं थीं।  जिसका नाम उन्होंने साशा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें