यशोदा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म को अखिल भारतीय स्तर (पैन इंडिया) पर रिलीज करने की तैयारी है। यही वजह है कि फिल्म के ट्रेलर को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के हिंदी ट्रेलर को वरुण धवन ने लॉन्च किया। वहीं, तेलुगू में विजय देवरकोंडा और मलयालम में दुलकर सलमान ने शेयर किया। इसके अलावा तमिल भाषा में इसे सुपरस्टार सूर्या और कन्नड़ भाषा में रक्षित शेट्टी ने रिलीज किया।