फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों की तंगी के चलते फिल्मों में आई थीं समांथा रुथ प्रभु, अब है इस बड़े घराने की बहू

Sun, 28 Apr 2019 01:23 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
samantha
टॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक समांथा रुथ प्रभु आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। वह साउथ फिल्मों के सफल अभिनेता नागा चैतन्या की पत्नि हैं। समांथा और नागा ने साल 2017 में एक-दूजे को अपना जीवनसाथी बना लिया था। समांथा की फिल्में 'मर्सल' और 'रंगस्थलम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। बताया जाता है कि पैसों की तंगी के चलते अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन अब अभिनेत्री साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के खानदान की बहू हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
samantha
साल 2013 में समांथा ने तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम किया था। ऐसा करने वाली वह रेवती के बाद दक्षिण फिल्मों की दूसरी अभिनेत्री बनी थीं।  इससे पहले साल 2010 में रवि वर्मन की 'मॉस्को कावेरी' को साइन करने के बावजूद उनकी पहली रिलीज गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 2010 की तेलुगू रोमांस फिल्म 'ये माया चेसाव' थी। फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म से उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 
विज्ञापन

3 of 6
Samantha Ruth Prabhu
वैसे आपको बता दें कि बचपन से ही अभिनेत्री को ग्लैमर की दुनिया का शौक चढ़ा था। घर के हालत भले ही ठीक नहीं थे लेकिन समांथा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना मुनासिब समझा, लेकिन इस दौरान वह घर का खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी करती थीं। मॉडलिंग की दुनिया से ही उन्हें फिल्म 'ये माया चेसाव' का ऑफर मिला। 

4 of 6
Samantha And Naga Chaitanya
समांथा की डेब्यू फिल्म बड़ी हिट साबित हुई और उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। बता दें कि समांथा एनजीओ भी चलाती हैं। उनके एनजीओ का नाम प्रत्युषा सपोर्ट है। यह एनजीओ चुनिंदा इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराता है। इस काम के लिए संस्थान ने किसी निजी हॉस्पिटल से भी करार किया हुआ है। यह एनजीओ महिलाओं और बच्चों के इलाज में भी मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
samantha ruth prabhu
बात करें अभिनेत्री की लव लाइफ की तो बता दें कि वह साउथ के सुपरहिट अभिनेता नागा चैतन्य संग अफेयर में रही थीं। साल 2017 में दोनों ने गोवा में बहुत आलीशान तरीके से शादी की थी। शादी हिन्दू और ईसाई दोनों ही रीति-रिवाजों से पूरी की गई थी। इसके महीनेभर बाद ही यह कपल 40 दिनों के लिए हनीमून पर भी गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
samantha ruth
अभिनेत्री ने हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस शादी को बेहद रॉयल वेडिंग माना गया था क्योंकि इसमें करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके बाद हैदराबाद में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था। जिसमें बॉलीवुड, टॉलीवुड और राजनीतिक जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें