बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण को कल रात देर रात अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत होने के तुरंत बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अब उनकी हालत में अब सुधार देखा गया है। दीपिका अब अच्छा महसूस कर रही हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले भी उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अचानक हॉस्पिटल ले जाया गया था। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर दीपिका को ऐसा बार-बार क्यों होता है। आखिर सभी की चहेती दीपिका को क्या बीमारी है। चलिए हमारी इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं दीपिका पादुकोण किस बीमारी से पीड़ित हैं..