मुकेश छाबड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी कास्टिंग कंपनी से बहुत सारे स्टार निकले हैं, पहली ही नजर में कैसे भांप जाते हैं कि आगे चलकर वह बहुत बड़ा स्टार बनेगा ?
पता नहीं, शायद ऊपर वाले की तरफ से इशारा मिल जाता है कि विकी कौशल, राजकुमार राव या और लोग एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेंगे। मुझसे कई लोग यह सवाल पूछते हैं , मैं बोलता हूं जब मैं ऐसे लोगों से मिलता हूं तो मेरे दिल में कुछ अलग तरह की फीलिंग होती है और मुझे लगता कि उसके अंदर एक कामयाब स्टार बनने की पूरी कूबत है। राजकुमार राव ने आज तक जितने भी ऑडिशन दिए कभी फेल नहीं हुए। मेरे साथ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'काई पोचे', 'शाहिद', 'बरेली की बर्फी' या और भी बहुत सारी फिल्में की हैं।