फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Rushdie: सलमान रुश्दी पर हमले से बॉलीवुड सेलेब्स खौफजदा, जावेद अख्तर बोले- मुझे उम्मीद है...

Sat, 13 Aug 2022 12:21 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना, सलमान और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलमान रुश्दी पर चाकू से 20 सेकंड में 10 से 15 वार किए, जिसकी वजह से उनके हाथों की नसें कट गई हैं। उनके लीवर को नुकसान पहुंचा है और उनकी एक आंख भी खराब हो गई है। हालत इतनी खराब हो गई है कि उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेखक पर हुई इस बर्बर हमले पर बॉलीवुड सेलेब्स का भी रिएक्शन सामने आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने बुकर पुरस्कार विजेता पर हमले की निंदा की है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "एक और दिन, जिहादियों द्वारा किया गया एक और भयावह कृत्य। 'द सैटेनिक वर्सेज' अपने समय की सबसे महान पुस्तकों में से एक थी। मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं हिल गई हूं..भयावह ..।" बता दें कि कंगना रणौत ने इसके साथ ही एक समाचार लेख का स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें कहा गया था कि हमले के बाद रुश्दी वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के अलावा गीतकार जावेद अख्तर ने भी सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं कुछ कट्टरपंथियों द्वारा सलमान रुश्दी पर किए गए बर्बर हमले की निंदा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि न्यूयॉर्क पुलिस और अदालत हमलावर (एसआईसी) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।"

विज्ञापन

4 of 4
सलमान रुश्दी - फोटो : social media
वहीं लेखक तसलीमा नसरीन लिखते हैं, "मुझे अभी पता चला है कि न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमला हुआ था। मैं वास्तव में स्तब्ध हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वह पश्चिम में रह रहे हैं, और उन्हें 1989 से सुरक्षा प्राप्त है। अगर उन पर हमला हो सकता है, तो कोई भी जो कट्टर इस्लाम है, उस पर हमला हो सकता है। मैं चिंतित हूं।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें