चियान विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे चियान विक्रम ने कहा कि वह ट्विटर पर अपने फैंस के प्यार को अनुभव करने के लिए जुड़े हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने लोगों को यह कहते सुना है कि सोशल मीडिया पर मेरे लिए बहुत प्यार है और अब मैं खुद इसका थोड़ा आनंद लेना चाहता था। मैं अब ट्विटर पर आ चुका हूं।' इससे पहले विक्रम ने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस के साथ बातचीत की थी। वहीं, अभिनेता के ट्विटर पर आने से फैंस भी काफी खुश हैं।