फिल्मी सितारों के लाखों-करोड़ों चाहने वाले होते हैं। स्टार्स एक्टिंग, डांसिंग से फैंस को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं, इन सितारों की आवाज की भी दुनिया दीवानी है। इन सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में तो अपनी आवाज का जादू चलाया ही है। साथ ही हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरोज को भी अपनी आवाज देकर अपना दमखम दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन जैसे सितारे शामिल हैं, जिन्होंने हॉलीवुड के कैरेक्टर को अपनी आवाज दी है। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...