फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी में लगा सितारों का जमावड़ा, रजनीकांत से लेकर ये सितारे पहुंचे राम के द्वार

Mon, 22 Jan 2024 11:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, कैटरीना-विक्की कौशल-रामचरण - फोटो : पीटीआई
अयोध्या नगरी तैयार है प्रभु श्रीराम का स्वागत करने को। लंबे अरसे के इंतजार के बाद रामलला की मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। राजनीति और बिजनेस जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां श्रीराम की नगरी में पहुंच चुकी हैं। उनके अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के भी कई सितारे अयोध्या पहुंच गए हैं। तस्वीरों में देखिए सितारों का अंदाज...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : पीटीआई
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खूबसूरत अंदाज में नजर आए। कैटरीना गोल्डन कलर की साड़ी में दिखीं, वहीं विक्की कौशल सफेद रंग के कुर्ता पाजामा पहने नजर आए। 
Ram Mandir: लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, एआई ने बनाया गाना
विज्ञापन

3 of 6
रजनी-रामचरण - फोटो : पीटीआई
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अभिनेता को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में देखा गया। उनके अलावा साउथ सुपरस्टार रामचरण भी नजर आए।

4 of 6
हरिहरन, कंगना, शैलेष लोढ़ा - फोटो : पीटीआई
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनता शैलेष लोढ़ा भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्हें कार से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए जाते देखा गया। मशहूर गायक हरिहरन भी अयोध्या नगर में पधारे हैं। धीरे-धीरे सभी सितारे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रहे हैं।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने भी गाया भजन
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : पीटीआई
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी अयोध्या धाम में आ चुके हैं और दोनों सितारे कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। श्रीराम मंदिर परिसर से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिग बी और जूनियर बच्चन कुर्ता पाजामा पहने नजर आ रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिले अनुपम और रजनीकांत, लोगों को याद आया भरत-मिलाप
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शंकर महादेवन, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम - फोटो : पीटीआई
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम पारंपरिक परिधान में पहुंचे। सोनू निगम ने इस पावन दिन पर चौपाइयां गायी हैं, जिसे सुन वहां मौजूद सभी रामभक्त भक्ति में लीन हो गए। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी। उनके अलावा शंकर महादेवन ने भी प्रस्तुति दी। अभिनेता आयुष्मान खुराना भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें