फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सिक्स पैक दिखाने के लिए सरेआम शर्टलेस हुए सलमान, अपने एब्स को VFX बताने वालों का मुंह किया बंद

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अपनी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। इसका ट्रेलर सोमवार को मुंबई में एक बड़े कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। ट्रेलर में अभिनेता की बड़े एक्शन अवतार में वापसी हुई। हालांकि, कई लोगों ने दावा किया कि फिल्म के ट्रेलर में सलमान की तराशी हुई काया यानी उनकी बॉडी और सिक्स पैक एब्स असली नहीं, बल्कि विजुअल इफेक्ट ट्रिक का कमाल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सलमान की बॉडी को लेकर ट्रोल्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे थे और कह रहे थे कि उन्होंने वीएफएक्स की मदद से ऐसा किया किया। लॉन्च इवेंट में सलमान ने इन सवालों का जवाब अपनी शर्ट उतार कर दिया। इस कार्यक्रम में सलमान ने अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया, क्योंकि उन्होंने मीडिया के सामने अपने वॉश बोर्ड एब्स फ्लॉन्ट किए और सभी सोशल मीडिया ट्रोल्स को चुप करा दिया, जो उनकी बॉडी पर सवाल उठा रहे थे।

Salman Khan: 'भाई की फिल्मों में हो जाती है डबल इनकम', आखिर क्यों दिहाड़ी वर्कर्स की पहली पसंद हैं सलमान
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के इस कारनामे के कई वीडियो वायरल हुए। इस दौरान सलमान ने ब्लैक शर्ट पहना था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसी दौरान अभिनेता ने अपने एब्स दिखाने के लिए अपनी शर्ट के बटन खोले, जैसे ही सलमान ने अपने एब्स दिखाए, वहां मौजूद दर्शकों ने चियर्स किया।

Virat-Anushka: पापा संग पूल टाइम का मजा लेती दिखीं अनुष्का-विराट की बेटी वामिका, फैंस बोले- राजा और राजकुमारी

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सलमान को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि कुछ यूजर्स ने कहा था कि 57 वर्षीय अभिनेता की टोन्ड फिगर विजुअल इफेक्ट्स का परिणाम है, न कि जिम का। वायरल वीडियो में अभिनेता दर्शकों से पूछते हैं, 'तुम्हें क्यों लगता है ऐसा वीएफएक्स से होता है?' यह कहते हुए उन्होंने अपने एब्स फ्लॉन्ट किए और यह भी संकेत दिया कि उन्होंने यह बॉडी केवल काम करने और जिम में कड़ी मेहनत के बाद हासिल की है।
 

Citadel India: लीक हुई 'सिटाडेल' की BTS तस्वीरें देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें, शूटिंग में व्यस्त दिखे सामंथा-वरुण
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें फिल्म की तो फरहाद सामजी के निर्देशन वाली 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Jawan: शाहरुख के साथ गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं नयनतारा? 'जवान' के गाने को फराह कर रहीं कोरियोग्राफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें