फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav-Parineeti: राघव चड्ढा ने परिणीति संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी! बोले- जश्न मनाने का मौका आएगा

Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जब से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है, तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं। यहां तक कि बात सगाई तक पहुंच चुकी है। दावा किया गया कि राघव और परिणीति अप्रैल के महीने में सगाई करने जा रहे हैं। वहीं, इस बार फिर राघव ने अपने बयान से परिणीति के साथ अपने अफेयर की अफवाह को हवा दे दी है।

Amir Khan: फिल्म अभिनेता आमिर खान जैन धर्म से इसलिए हैं प्रभावित, इन तीन `अ` का खुद करते हैं पालन
विज्ञापन

2 of 5
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, हाल ही में राघव चड्ढा से एक बार फिर परिणीति को लेकर सवाल पूछे गए। हालांकि, पहले की तरह ही राघव ने परिणीति के साथ अफेयर की खबरों पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन राघव ने हंसते हुए कहा, 'आज जश्न मनाइए कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है। इसके बाद और भी कई जश्न मनाने के मौके आएंगे।

Juhi Chawla: ड्रग केस से आर्यन खान को बचाने में जूही चावला ने निभाई थी अहम भूमिका, अब जाकर राज से हटाया पर्दा
विज्ञापन

3 of 5
राघव चड्ढा-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राघव के इस बयान को सुनने के बाद फैंस का कहना है कि वह परिणीति और अपने सगाई के जश्न की बात कर रहे हैं। राघव के इस बयान ने एक बार फिर अफवाह को हवा दे दी है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही राघव और परिणीति अपनी सगाई का एलान करेंगे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के भारत आने से दोनों की सगाई की खबरें आने लगी थीं। कहा जा रहा था कि प्रियंका अपने वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के अलावा राघव और परिणीति के रोके में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

Disco Dancer The Musical: रंगमंच पर गूंजेगा आई एम ए डिस्को डांसर, बप्पी दा की याद में बना दिलचस्प म्यूजिकल शो

4 of 5
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब दोनों के रिश्ते की खबरों ने तूल पकड़ा है। दरअसल, परिणीति और राघव दोनों ने लंदन में पढ़ाई की है और दोनों ही क्लासमेट रह चुके हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। इससे पहले दोनों ने एक साथ डिनर करने पहुंचे थे।

Salman Khan: सलमान खान को सता रहा KKBKKJ के फ्लॉप होने का डर, कहा- अगर पिक्चर नहीं चली तो...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का रिश्ता तय माना जा रहा है, क्योंकि कई सेलेब्स दोनों को बधाई दे चुके हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की खबरों को लेकर गायक हार्डी संधू ने बयान दिया था। हार्डी ने कहा था कि उन्होंने परिणीति को फोन कर बधाई भी दे दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा भी ट्वीट कर राघव और परिणीति को बधाई दे चुके हैं।

Ameesha Patel: 'गदर 2' से अमीषा पटेल को हैं ढेरों उम्मीदें, पैपराजी के सामने मन की बात कहती नजर आईं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें