फिल्म तो छोड़िये जनाब यहां तो एक गाने का भी फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है। दाद देनी पड़ेगी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की प्रमोशनल स्ट्रैटिजी की। फिल्म की टीम लगातार इससे जुड़ी कोई तस्वीर, क्लिप या फन फैक्ट लीक कर रही है जिससे लोगों का उत्साह फिल्म को लेकर बढ़ता ही जा रही है। इसी कड़ी में फिल्म के मेकर्स ने एक टीजर रिलीज किया है।
विज्ञापन
2 of 4
Salman Khan
यह टीजर है फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से स्वागत' का। इसे देखकर आपके लिए गाना रिलीज होने के लिए एक दिन का भी इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। यह गाना वैसे तो 21 नवंबर यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा पर आपको 'परेशान' करने के लिए इसका टीजर एक दिन पहले रिलीज किया गया है-
Kal dekho #swagseswagat...... 🦄🌟💃 @beingsalmankhan @tigerzindahai
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Nov 20, 2017 at 12:42am PST
विज्ञापन
3 of 4
Katrina kaif
पांच साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इस गाने की तस्वीरें पहले ही जारी की जा चुकी हैं, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ के डांस मूव्ज एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है हालांकि इस गाने को गाया किसने है अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि 'बाहुबली-2' को मिले व्यूज़ से ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, 'टाइगर जिंदा है' 2014 में आईएसआईएस द्वारा भारतीय नर्सों के अपहरण पर आधारित है। यह फिल्म एक साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।
पढ़ें: सलमान खान और कटरीना कैफ का दिखा 'स्वैग', 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने का फर्स्ट लुक आउट