फिल्म‘फुकरे रिटर्न्स’ का एक और गाना रिलीज हो गया है। खास बात ये है कि इस गाने को शादी सीजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पंजाबी बीट पर बने इस गाने को सुनकर आपका भी मूड बिल्कुल वेडिंग सीजन में डूब जाएगा।
विज्ञापन
2 of 4
'पै गया खल्लारा' गाना को दिव्या कुमार, जस्लेन रॉयल, आकाश सिंह और आकांक्षा भंडारी ने मिलकर गाया है। मजेदार बात ये है कि इन सभी सिंगर का ये पहला गाना है, जिसे बेहतरीन अंदाज में गाया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
बात करें गाने में सभी कैरेक्टर की तो, गाने के फिल्मांकन के दौरान सभी किरदार चूचा (वरूण शर्मा), हनी (पुलकित सम्राट), लाली (मनोज सिंह), जफर भाई (अली फजल) रंग-बिरंगी ड्रेस में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं।
गाने का पूरा सेट किसी वेडिंग सेट की तरह बना हुआ है। 'पै गया खल्लारा' गाना फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'ओ मेरी मेहबूबा' रिलीज हो चुका है।‘फुकरे रिटर्न्स’ 2013 में आई फिल्म फुकरे का दूसरा भाग है। ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।