इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है! लंबे इंतजार के बाद सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' आखिर रिलीज होने जा रही है। दीपावली के शुभ दिन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में- 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। ऐसे में सवाल है कि इस फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी पिछली दो से कितनी आगे निकलेगी?