फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान के सामने ही खिसक गई कैट की ड्रेस, फिर जो हुआ वो इशारों में था

Mon, 05 Jun 2017 08:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ
सलमान खान उन एक्टर्स में से हैं जो सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड ही नहीं बल्कि अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के लिए भी पजेसिव रहते हैं। उनकी ये बात हाल ही में देखने को मिली जब आईफा की प्रेस मीट के दौरान वो कैटरीना की ड्रेस एडजस्ट करवाते दिखे।
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ
कैटरीना इस इवेंट में काफी डीप नेक की ड्रेस पहन कर आई थीं। पूरे इवेंट में सलमान की निगाहें बस उन्हीं की ड्रेस पर थीं।
विज्ञापन

3 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ
जब कैटरीना की ड्रेस का नेक थोड़ा ज्यादा डीप दिखने लगा तो उन्होंने कैट को अपनी ड्रेस ठीक करने को कहा। सलमान ने वहीं सभी के सामने कैट को ड्रेस एडजस्ट करने का इशारा कर दिया।

4 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ
सलमान का इशारा देख कैटरीना थोड़ी असहज हो गईं। वो हंसते हुए तुरंत पीछे मुड़ीं और अपनी ड्रेस ठीक की।
विज्ञापन

5 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट
वैसे इस इवेंट में सिर्फ सलमान का ही नहीं, बल्कि कैट का भी पजेसिव नेचर देखने को मिला। इस प्रेस मीट में दोनों के अलावा आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। जब तीनों को कैमरे के लिए पोज देने के लिए कहा गया तो सलमान इन दोनों हसीनाओं के साथ खड़े हो गए।
विज्ञापन

6 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट
सलमान अपने हाथ दोनों के पीछे रख कैमरे के लिए पोज देने लगे। कैट ने भी अपना एक हाथ सलमान के पीछे रखा हुआ था लेकिन जब आलिया ने भी ये करने की कोशिश की तो कैट ने सभी के सामने उनका हाथ हटा दिया।
विज्ञापन

7 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट
अब आलिया ऐसे मौके पर क्या करती भला। वो बस मुस्कुराते हुए खड़ी रहीं। भई मानना पड़े़गा, दोनों का ब्रेकअप हुए काफी टाइम बीत चुका है लेकिन अभी भी सलमान और कैटरीना एक-दूसरे के लिए इतना पजेसिव हैं।

8 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ
सलमान ने हाल ही में ये भी खुलासा किया कि उन्हें पहली बार प्यार 16 साल की उम्र में हुआ था। अपनी लव लाइफ के लिए मशहूर सलमान की उस लड़की को प्रपोज करने की हिम्मत नहीं हुई। सलमान ने कहा, 'वो मेरी दोस्त थी और जब वो दूसरे लड़कों को डेट करती थी तो मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता था।'
विज्ञापन

9 of 9
सलमान खान, कैटरीना कैफ
सलमान ने आगे कहा कि निजी रिश्तों में असफलता सबसे अच्छी चीज है। 'आपको 16-17 साल की उम्र में ये एहसास होता है। अगर आपका रिश्ता काम नहीं कर रहा है तो आगे बढ़ें, इससे खुद को रुकने न दें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें