फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, विदेशी भाषा में बताया - कहां हैं वो?

Sat, 17 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आज 25 साल पूरे हो गए हैं। बीते सालों में उनकी शान बिल्कुल भी कम नहीं हुई। 52 साल के सलमान इन दिनों जैकलीन के साथ बैकॉक में रोमांटिक गाना शूट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप कहेंगे आखिर दबंग खान को यह क्या हो गया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
दरअसल, सलमान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को डिजाइनर एशले रीबेलो ने शेयर किया है। कुछ सेकेंड के वीडियो में दबंग खान 'थाई' भाषा बोल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Jacqueline
इस वीडियो में सलमान फैंस को 'हैलो' कहते हुए कह रहे हैं कि मैं बैकॉक में रेस 3 की शूटिंग कर रहा हूं। इस वीडियो में सलमान फ्लोटिंग मार्केट के पास दिखाई दे रहे हैं। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में सलमान खान भले ही 'थाई' भाषा में बोल रहे हैं लेकिन उनका अंदाज बेशक आपका दिल जरूर जीत लेगा।
 

4 of 5
salman khan
आपको बता दें, सलमान इन दिनों जैकलीन के साथ बीच पर रोमांटिक गाना पटाया में शूट कर रहे हैं। इस गाने में सलमान और जैकलीन की केमिस्ट्री वैसे ही दिखाई देगी जैसे कि 'जुम्मे की रात' और 'हैंगओवर' गाने में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
इस फिल्म में सलमान के अलावा जैकलीन, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें