फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया ने पहले बॉलीवुड फिल्म को ठुकराया, फिर ऑफर आया तो मांग लिए इतने करोड़

Sat, 17 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने कजरारे नैनों से रातों-रात सेलिब्रिटी बनीं मलयालम एक्ट्रेस के भाव वाकई बढ़ चुके हैं। पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' के डायरेक्टर ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। अब एक साउथ वेब पोर्टल की माने तो एक्टर निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग मूवी के लिए मेकर्स ने बतौर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश को अप्रोच किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया सुर्खियों की माने तो इस रोल के लिए प्रिया प्रकाश वारियर ने 2 करोड़ रुपए की डिमांड की है। इतनी डिमांड हो भी क्यों न। इंस्टाग्राम पर रातों-रात 3.5 मिलियन (35 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स बनाकर प्रिया ने फुटबॉलर रोनाल्डो जैसे सेलिब्रिटी को पछाड़ दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
प्रिया की फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मनिक्या मलरया पूवी' के 25 सेकेंड की वीडियो क्लिप 9 फरवरी को इंटरनेट पर वायरल हुई थी। तब से अब तक इस गाने को इंटरनेट पर करीब 1.6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उनकी इस क्लिप को महज 24 घंटे में ही 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा व्यू और 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
दूसरी ओर उनके इस गाने पर जमकर विवाद भी हो रहा है। तमाम मुस्लिम संगठनों ने गाने की लिरिक्स को लेकर अपना विरोध तेज किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को लिखे गए एक पत्र में मुस्लिम संगठन ने तर्क दिया था कि गाने के बोल में मोहम्मद साहब की पत्नी के बारे में विवादस्पद शब्द बोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें