फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी मांगने के बाद भी सलमान-शिल्पा के लिए समन जारी, जानें क्या है मामला

Mon, 15 Jan 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman khan and shilpa shetty
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ राजस्थान की चुरू पुलिस ने समन जारी कर 22 जनवरी को थाने में हाजिर रहने को कहा है। टीवी शो में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

2 of 4
फाइल फोटो
आपको बता दें कि कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया गया है कि एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

3 of 4
्
आपको बता दें कि जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले पर शिल्पा शेट्टी ने 23 दिसंबर को ट्विटर पर माफी मांग ली थी। शिल्पा ने ट्वीट किया था मेरे पुराने इंटरव्यू के शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया। वो शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं बोले गए थे।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
salman khan
मामले में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब ने नोटिस जारी कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली-मुंबई के पुलिस कमिश्नर्स से जवाब मांगा था। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी कानूनी पचड़े में पड़े हो। इसके पहले हिट एंड रन केस और चिकारा शिकार मामले में उन्होंने सालों कोर्ट के चक्कर लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें